CRIME

बिस्कोमान गोदाम के समीप मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाण्डेयपट्टी स्थित बिस्कोमान गोदाम के समीप सोमवार की देर रात सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बिस्कोमान गोदाम के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस जैसी पैंट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज गुड्डू चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button