Accident

खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, ढहा मकान, दो जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

धनसोई थाना क्षेत्र के रसेन पंचायत अंतर्गत खेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए साथ ही पक्के मकान की दिवार ढह गई। घटना में 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार एवं 55 वर्षीय रामाकांत राम जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक रामाकांत राम के घर पर सुबह में रसोई गैस पर खाना बन रहा था। अचानक कहीं से गैस लीक होते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देख परिजनों ने बालू मिट्टी एवं अन्य तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया। अचानक गैस सिलेंडर भी बम के धमाके की आवाज की तरह ब्लास्ट कर गया। इसमें इनका पक्का मकान का दीवार ध्वस्त होकर गिर पड़ा।जिसमें यह दोनों घायल हो गए

धमाके की आवाज सुनकर पास पड़ोस एवं गांव के लोग दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button