फर्जी एफडीआर का इस्तेमाल कर निकाल लिया लाखो रुपए, इटाढ़ी पुलिस ने भेजा जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
कुटरचित एफडीआर के सहयोग से बैंक में लाखों का लोन की जालसाजी करने वाले बक्सर के नटवरलाल को इटाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ग्रामीण बैंक के शिकायत पर इटाढ़ी थाना के इंदौर के रहने वाले रवि प्रकाश मौर्य पिता हरि प्रसाद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इटाढ़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रवि प्रसाद मौर्य पर स्थानीय ग्रामीण बैंक में दिनांक 16/ 9 /20 23 को बक्सर के शाखा से 20,76 000 की एफडीआर गलत तरीके से पेश कर 18 लख रुपए का डिमांड लोन प्राप्त कर लिया गया।

इटाढ़ी थाना पूजा कुमारी ने बताया कि ग्रामीण बैंक के द्वारा रवि प्रकाश मौर्य पर जलसाजी हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक एवं शासकीय विभाग के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसके संबंध में ग्रामीण बैंक द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। की दर्ज करने हेतु बैंक से आवेदन प्राप्त किया गया पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एफडीआर संख्या 69493 10381 जमा की गई जिसकी एवज में 16 लाख रुपए का डिमांड लोन प्राप्त किया गया ऐसे में बैंक के द्वारा इस पूरे मामले में जांच के बाद एफडीआर संख्या में धोखाधड़ी की जानकारी प्राप्त हुई ऐसे में बकसड़ा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित दयाल के द्वारा इटाढ़ी थाना में रवि के विरुद्ध जालसाजी शिकायत दर्ज कराई गई।

रवि प्रकाश मौर्य के द्वारा दिए गए दस्तावेज के बाद जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त के द्वारा बैंक अधिकारी के जाली हस्ताक्षर जाली मोहर एवं कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण अभियंता रायपुर छत्तीसगढ़ के नाम से फर्जी एक कटुरचित दस्तावेज तैयार कर उनका उपयोग किया गया है जिसमें बैंक एवं शासकीय विभाग दोनों के साथ धोखाधड़ी एवं छल किया गया है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक उपरोक्त तत्वों से स्पष्ट है कि रवि प्रसाद प्रकाश मौर्य सुनियोजित संयंत्र के तहत कटुरचना जलसाजी फर्जी दस्तावेज का निर्माण एवं उपयोग कर बैंक तथा शासकीय विभाग को धोखा एवं गंभीर अपराध किया है। पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार करके उन्हें मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।




