CRIME

चोरी के गहनों के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 20 हजार के चांदी के आभूषण बरामद

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली दो महिलाओं को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया है। इनके पास से चांदी की एक जोड़ी पायल और तीन जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं। बरामद गहनों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान वेटिंग हॉल के पास दो महिलाएं संदिग्ध हालत में दिखाई दीं। टीम ने दोनों को रोककर तलाशी ली। उनके पास कपड़े की एक पोटली में चांदी की पायल और बिछिया बरामद हुईं।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने कथित तौर पर कोलकाता से आ रही एक ट्रेन में यात्री के बैग से गहने चोरी करने की बात बताई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बांडेल निवासी लक्ष्मी पासी (48) और आसनसोल जिले के बराकर निवासी पूजा पासी (26) के रूप में हुई है। उनके अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में से एक पहले भी हुगली पीपी में कई बार जेल जा चुकी है। गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ के एएसआई योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ब्रजेश राय, कांस्टेबल डीके सिंह और जीआरपी की महिला कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल थीं। जीआरपी मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button