Accident

अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में फिसली बाइक, युवक की हुई मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेनुआ गांव – हाता रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना ने त्योहार के उल्लास को पल भर में चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। मृतक की पहचान नेनुआ गांव निवासी लाल बिहारी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र जिउत पासवान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक दीपावली की रात डुमरांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फिसल गई। घटना इतनी गंभीर थी कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव थाने की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने की वजह से संभवतः युवक को गहरा चोट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button