एनएच-922 पर हादसा, कार सवार पिता – पुत्री की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
एनएच 922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के समीप देवघर से लखनऊ जा रही कार खड़े पानी टैंकर और मिक्सर मशीन से टकरा गई। सभी जख्मी लखनऊ के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार सभी लोग लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस मरने वाले और जख्मियों के नाम पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। हालांकि एम्बुलेंस चालक के मुताबिक आकाश कुमार द्विवेदी और उनकी पुत्री पीहू कुमारी की मौत हुई है। हांलांकि इसका दावा बीआर दर्शन चैनल नही कर रहा है। एक जख्मी महिला मरीज को वाराणसी रेफर किया गया है जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।





