पाथवेज वर्ल्ड स्कूल डुमरांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, 224 बच्चों की हुई जांच

बीआर दर्शन | बक्सर
डुमरांव पूर्वी गुमटी, महाराजा मैरिज गार्डन के पास स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में छोटे-नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य शिविर लगा जिस में शारीरिक जांच हुई और उनको दवाईयां मुफ़्त में दी गई। इसमें किड्स से क्लास 2 तक के और अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान 224 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयां मुफ़्त में दी गई।

इस दौरान डॉक्टर नंद किशोर सिंह और उनके टीम के द्वारा (बक्सर चाइल्ड हॉस्पिटल) शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य शिविर का शुरुआत नंद किशोर सिंह और और इंजीनियर आर राघवन के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रचलित कर किया गया। इसके बाद डॉ नंदकिशोर सिंह और उनके पूरे टीम को शॉल, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। रेशम केशरी ने शिविर की टीम को पौधे प्रदान कर ग्रीन डुमरांव का संदेश दिया।

डॉ नन्द किशोर सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इंजीनियर राघवन ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस मौके पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित थे और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के सदस्यों के द्वारा कहा गया कि बच्चों को समय समय पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य का जांच करवाना चाहिए जिससे उनमें अगर कोई परेशानी हो शारीरिक आंख या किसी भी तरह की तो समय रहते हुए उनको दूर किया जा सके, क्योंकि छोटे बच्चे खुलकर अपनी बात को रख नहीं पाते हैं वह इतनी परफेक्ट नहीं होते हैं कि अपनी समस्याओं को जाहिर कर सके, इसीलिए समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य जांच होना चाहिए।





