CRIME

बासुदेवा हत्याकांड में पिता – पुत्र गिरफ्तार, अवैध संबंध में हुई थी हत्या 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बासुदेवा थाना के क्षेत्र के स्थानीय गांव में 8 नवंबर की रात राजेश सिंह उर्फ सुखारी की हुई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल लोहे का गड़ासी भी बरामद कर लिया।

शनिवार को डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 9 नवंबर को राजेश का शव झाड़ियों में बरामद हुआ था। मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के बाद बासुदेवा गांव के ही पिता और पुत्र द्वारा हत्या करने की जानकारी हुई। राजेश की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी। उसका संबंध पड़ोस की मुन्ना सिंह की पुत्री के साथ था। इसकी भनक पिता और पुत्र को लग गई थी। उन लोगों ने पूर्व में भी उसे मना किया गया था। दिवाली की रात मुन्ना सिंह और उनके पुत्र छठू कुमार ने खाने- पीने के बहाने बुलाकर राजेश को मार दिया। पुलिस ने आरोपितों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल और लोहे का गड़ासा भी बरामद कर लिया। कुदाल से उन लोगों ने उसका पैर काट दिया था। पुलिस का अनुमान है कि कटा हुआ पैर कोई जानवर ले भागा होगा। हालांकि पुलिस कटे पैर की तलाश करने का प्रयास कर रही है। जांच टीम में डुमरांव एसडीपीओ के साथ डुमरांव अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार, डीआइयू प्रभारी सुधीर कुमार, बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सिकरौल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, एसआई विकास चंद्र, प्रियांजली सिंह, एएसआई रामचंद्र पासवान के साथ विभिन्न थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button