OTHERS

छठ व्रतियों के सेवा में तत्पर युवा शक्ति सेवा संस्थान, पूजन सामग्री का किया वितरण 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

युवा शक्ति सेवा संस्थान की ओर से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शनिवार को छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच सूप, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छठ व्रती माताओं एवं बहनों को अपने हाथों से पूजा सामग्री भेंट किया गया।

कार्यक्रम में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने भी अपने हाथों से व्रती माताओं एवं बहनों के बीच फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोकमंगल की कामना करने वाला यह महापर्व हमें त्याग, तपस्या, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। छठी मइया के प्रति माताओं और बहनों की अटूट श्रद्धा वास्तव में अद्भुत और प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. सिंह, सब्बन खान राही, इंजीनियर अमित पटेल, एक्स आर्मी मैन मुन्ना सिंह जी, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, जिला पार्षद (राजपुर) अनिल सिंह, बसंती केसरी एवं मनोज केसरी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा शक्ति संस्थान के रामजी सिंह, शराफत हुसैन, मोहम्मद कासिम कुरैशी, पंकज केसरी, चंदन गुप्ता, अरमान अंसारी, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केसरी, पप्पू जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहम्मद प्रिंस इदरीसी, कन्हैया राम, अभय पासवान सहित अन्य साथियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button