CRIME

सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोशल मीडिया पर एक युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धनसोई थाना क्षेत्र के छत्तुपुर गांव में की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक छत्तुपुर गांव निवासी उपेंद्र सेठ है।

बताया जा रहा है कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर गांव की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल किए थे। इस घटना से पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी धनसोई पुलिस को दी।

मामले की सूचना मिलने के बाद धनसोई थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

धनसोई थाना के थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button