आपसी विवाद में दो पक्षी के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
सिमरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के खैरी पट्टी में दो पड़ोसी मामूली विवाद को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी चली। गंभीर चोट लगने से वृद्ध श्रीराम रजक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम सात बजे के लगभग थूकने के लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। श्री राम रजक मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत बता दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिमरी थाने की पुलिस पहुंची। वहां से वरीय पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी गई।


डुमरांव के प्रभारी डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से मिलकर घटना का कारण जाना। दोनों परिवार एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दूसरे पक्ष के भृगुनाथ रजक के परिजनों पर ऐसा करने का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों का कहना है। उन लोगों ने हमारे घर के वरिष्ठ सदस्य की हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।





