CRIME

फर्जी दरोगा बन दूसरी शादी रचाने वाला युवक गिरफ्तार, डीआईजी के निर्देश पर दर्ज हुई थी एफआईआर

 

बीआर दर्शन | बक्सर

फर्जी दाराेगा बन दूसरी शादी रचाने के आराेपित काे मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर निवासी इंद्रजीत राय के पुत्र अमित राय ने फर्जी दाराेगा का रिजल्ट दिखाकर बेगुसराय के तेघड़ा की एक युवती से दूसरी शादी रचा ली थी। शादी में करीब लड़की वालाें से 20 लाख रुपए भी ऐंठ लिए गए थे। बताया जाता है कि आराेपित युवक शाहाबाद रेंज के डीआईजी का एक फर्जी पत्र भी लड़की पक्ष वालों को दिखाया था। लड़की पक्ष को शाहाबाद रेंज के डीआईजी द्वारा उसके नाम से जारी एक पत्र के साथ ही अवर सेवा चयन पर्षद द्वारा जारी सफल उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट भी दिखाई थी। लड़की पक्ष वालाें काे जब फर्जी दाराेगा के बारे में जानकारी हुई ताे उसने शाहाबाद रेंज के डीआईजी से इसकी जानकारी मांगी। शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने जब जांच कराई ताे पुरा मामला ही फर्जी पाया था। इसकी जानकारी जब डीआईजी के पास पहुंची तो डीआईजी के दिशा निर्देश पर मुफस्सिल थाना में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस आराेपित के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। काफी समय से फरार चल रहे आराेपित अमित राय काे मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम कमरपुर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने जेल भेज दिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अमित राय की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रायस किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button