शहर के सिविल लाईन से राइफल और बंदूक और गोली बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के सिविल लाईन माेहल्ले से पुलिस ने एक राईफल और एक बंदूक के साथ 9 गाेली बरामद किया है। पुलिस ने बरामद हथियार काे जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया। बरामद हथियार लाईसेंस उल्लंघन मामले में जब्त किया गया है।
एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के सिविल लाईन माेहल्ले निवासी अक्षयवर सिंह और ध्रुप सिंह के घर अवैध तरीके से हथियार रखा गया है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी कर एक राइफल और एक बंदूक बरामद किया गया। इस दाैरान पुलिस ने राइफल के चार गाेली और बंदूक के पांच गाेली भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक एक हथियार का लाईसेंस वाराणसी के लिए था जिसे बक्सर में रखा गया था। वहीं एक हथियार का लाईसेंस 2016 में ही समाप्त हाे गया था। दाेनाें हथियाराें काे जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हथियार काे क्याें रखा गया था।