Accident

गलत साइड से आगे निकलने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक की गई जान

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के बाजार समिति रोड पर मंगलवार सुबह गलत तरीके से आगे निकलने के चक्कर में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। महज तीन सेकेंड में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। मृतक युवक की पहचान अर्जुनपुर गांव निवासी चंद्रबिंदु पासवान के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बताया जा रहा है कि चंद्रबिंदु मंगलवार की सुबह किसी परिचित की स्कूटी पर सवार होकर पांडेयपट्टी के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से ओवरटेक के क्रम में ऊबड़-खाबड़ सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।‌हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर निकल गया। कुछ देर बाद स्कूटी चालक भी वहां से चला गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी असंतुलित होते ही चंद्रबिंदु पासवान सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब कुछ खत्म हो चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर खंगाल रही है।

टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बक्सर में काम करते थे और उसी सिलसिले में शहर आए थे। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button