CRIME

रेलवे फुट ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाला चालक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

रेलवे फुट ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाने मामले में आरपीएफ ने कड़ी कार्रवाई किया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को आरपीएफ ने रेलवे की धाराओं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि 31 जुलाई (शुक्रवार) को रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रेलर चढ़ाने का मामला सामने आया था। मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान रामजी यादव (39 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी ग्राम बैरी, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में रेलवे के सुसंगत प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि 26 करोड़ की लागत से बने आरओबी की छतिग्रस्त होने के बाद रेलवे गुमटी को भी बंद कर दिया गया जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और लोगों को बक्सर शहर में आने के लिए लम्बा सफर तय करना पड़ता है। इसी बीच बीते शुक्रवार को एक ट्रेक्टर चालक ने परेशान होकर एफओबी पर चढ़ा दिया था जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे उतरवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button