CRIME

देसी कट्टा के साथ टहल रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

देसी कट्टा के साथ पुल पर टहल रहे युवक को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया।

राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक जमौली नहर पर देसी कट्टा के साथ टहल रहा है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को तत्काल पकड़ लिया। जांच के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक जमौली गांव के शिव साजन कुमार के पुत्र वशिष्ठ कुमार है।

राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में युवक का कोई अपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। युवक के पास देसी कट्टा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button