CRIME

मौत ने दी दस्तक: दरवाजा खोलते ही किशोरी को मारी गोली, मौत

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां अज्ञात हमलावर ने पहले दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही 15 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुरा गांव पुलिस छावनी में बदल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर बब्लू उपाध्याय के घर के सभी सदस्य विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर दस्तक हुई। बब्लू उपाध्याय की 15 वर्षीय पुत्री श्वेता जैसे ही दरवाजा खोलने पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावर ने उस पर गोली चला दी। किशोरी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली उसकी पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन गोली की आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक गोली चलाने वाला मौके से फरार हो चुका था। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस निर्मम हत्या से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button