CRIME

पारिवारिक कलह से परेशान युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

औद्योगिक थाना के दहिवर गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिवार से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दहिवर निवासी मुन्ना पासवान की 21 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रिया पंखे से झूल रही थी। उसके गले में फंदा लगा था। घटना की सूचना तुरत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवती ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर परिवारिक कलह सामने आ रहा है। हालांकि परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button