OTHERS

वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1607 कुल मामले

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन , जिला अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार शुक्ला जिला पदाधिकारी, साहिला पुलिस उपाधीक्षक गौरव पान्डेय, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, बबन ओझा, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार एवम उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी और, अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला प्राधिकार, नेहा दयाल, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, प्रवीण कुमार श्रीनेत और उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। मौके पर अधिवक्ता संघ सचिव विन्देश्वर पांन्डेय के सभी न्यायिक पदाधिकारी व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वाद के मामले का निपटारा कराया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में मनीष कुमार शुक्ला ने कहा कि, लोक अदालत सुलभ और एक ही दिन में मुकदमे के निपटारे का सुलभ रास्ता है। इसमें ना कोई पक्ष जीतता है, ना ही कोई पक्ष हारता है इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि इस अवसर को हम लोग एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं। वाद के दोनों पक्षकार स्थानीय न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में अपने- अपने वादों को लेकर दौड़ते रहते हैं और उनके मुकदमे का निपटारा नहीं होता। यदि अपने मुकदमों का निपटारा करवाना चाहते हैं तो सीधे लोक अदालत में आए और एक ही दिन में अपने वादों का निपटारा सुलह के आधार पर करवाए। सचिव नेहा दयाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन इस उद्देश्य से ही किया जाता है कि व्यवहार न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ को कम किया जा सके। साथ में लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है। जिसमे आपकी सहमति से ही आप के द्वारा किया गए मुकदमो को सुलह के आधार पर निपटारा करवाया जाता है। दोनो पक्षों के सुलह होने पर अवार्ड बनता है, जिससे दोनो पक्षो को दिया जाता है, और एक कॉपी न्यायालय में भी रखा जाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के 790 वाद का निपटारा हुआ l जिसमे 9,12,39,204/- नौ करोड़ बारह लाख ऊचालिश हजार दो सौ चार रुपए के समझौता राशि पर हस्ताक्षर हुआl अन्य वाद जिसमे यातायात के कुल 319, मामले ।आपराधिक 271 वाद, विद्युत वाद के 193 मामले, वैवाहिक वाद के 28 मुकदमे, जिला परिवहन का 319 निपटारा कराया गया। एन आई एक्ट के 5 मामले । विभिन्न बैंकों के रेकवेरी के790 मामलों जिसमे हुए निष्पादन पर इस दौरान कुल 09 करोड़ 12 लाख 39 हजार 204 रुपए की समझौता राशि पर हस्ताक्षर किया गया। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सोनेलाल रजक , कमल कुमार, मानस कुमार वत्सल, भोला सिंह, महेश्वर नाथ पांडेय वही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सचिव कुमार , दिवाकर राम उपस्थित थे l पैनल अधिवक्ता, ज्योति शंकर, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार मिश्रा, विष्णु दत्त द्विवेदी, रेणु रणविजय ओझा , राजेश कुमार नंद जी यादव ‌, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button