CRIME

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात कप्तान, घर से कट्टा और कारतूस बरामद

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिले की पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नौ संगीन मामलों के वांछित कुख्यात अपराधी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक के 11 सितंबर की रात एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। वांछित अपराधी कप्तान यादव नियाजीपुर स्थित अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के नियाजीपुर स्थित उसके घर की घेराबंदी की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। मौके से ही कप्तान यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा मिला। हथियार जब्त कर तिलक राय के हाता थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक, कप्तान यादव के उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कुल नौ मामले दर्ज हैं। इनमें आठ मामले सिमरी थाना और एक मामला तिलक राय के हाता थाना में दर्ज है।

छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, तिलक राय के हाता थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, रामदास राय के डेरा थानाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, प्रपुअनि रविन्द्र कुमार यादव, पीटीसी अभिषेक कुमार के अलावा डीआईयू डुमरांव तथा हाता और डेरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button