यूपी से भ्रमण पर निकले दिव्यांग की इलाज के दाैरान हुई माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
यूपी से देश भ्रमण पर निकले दाेनाें पैर से दिव्यांग अधेड़ की माैत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में हाे गई। घटना की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करा परिजनाें काे साैंप दिया। परिजनाें ने मामले में यूडी केस दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के जलाैन जिला के काेटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर के स्व. प्रेम नारायण के पुत्र सेवा दास 55 वर्ष दाेनाें पैर से दिव्यांग है। पिछले दिनाें से घर से भारत भ्रमण की बात कह अपने बैटरी वाले रिक्शा से निकला था। भ्रमण करने के दाैरान वह शुक्रवार काे बक्सर पहुंचा। इसी दाैरान उसकी तबीयत खराब हाे गई। दिव्यांग व्यक्ति काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में उसकी माैत सदर अस्पताल में हाे गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस ने शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक दिव्यांग के परिजनाें काे घटना की सूचना दी। पुलिस की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करा परिजनाें काे साैंप दिया गया। मृतक के भाई किशना ने मामले में यूडी केस दर्ज कराई है। परिजनाें ने पुलिस काे बताया कि उनके भाई की स्वभाविक माैत हुई है। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।