CRIME
हथियार की खरीद – बिक्री कर रहे तीन नाबालिग के साथ चार गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना की पुलिस ने चुरामनपुर के पास एक देसी पिस्टल और एक गोली के साथ एक युवक व तीन नाबालिग को पकड़ा। सभी हथियार के खरीद -बिक्री के लिए जुटे हुए थे।



औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक चुरामनपुर के पास आरा-बक्सर फोरलेन से कुछ दूर उत्तर एक पेड़ के नीचे ये लोग पिस्टल बेचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों के अलावा अहिरौली निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अजीत ने ही उन्हें बेचने के लिए पिस्टल दिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान पकड़े गए सभी आरोपितों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





