CRIME

स्वर्ण दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखो के गहने ले उड़े चोर

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव में चोरों ने आभूषण दुकान का ताला तोड़ पांच लाख रुपये मूल्य के गहने व नकदी चुरा ली है। चोर दुकान के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद लॉकर को तोड़ उसमें रखे आभूषण लेकर आसानी से फरार हो गए। यह दुकान चिलहरी निवासी विजय सेठ की है। जो प्रतापसागर में आभूषण दुकान चलाते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह जब दुकान खोलने व्यवसायी पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा हुआ था।

जांच करने पर सोने-चांदी के करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब मिले। इसके बाद आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी हुई, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर आई। पुलिस घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button