OTHERS

अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों के साथ बैठक कर दिए दिशा – निर्देश 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिला समादेष्ठा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर सुभाष सिंह के दिशा निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल अग्निश्मालय पदाधिकारी बक्सर सुनंदा कुमारी, सब ऑफिसर अरुण कुमार, एवम अन्य कर्मियों के द्वारा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अग्निशमन विभाग द्वारा निम्नलिखित अग्नि सुरक्षा निर्देश दिए गए। पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र की समुचित व्यवस्था रखें। विद्युत वायरिंग एवं कनेक्शन सुरक्षित और मानक के अनुरूप रखें। पंडाल के आसपास आवागमन एवं आपातकालीन निकासी मार्ग हमेशा खुला रखें। पंडाल के अंदर ज्वलनशील सामग्री का अनावश्यक भंडारण न करें। पूजा पंडाल में खुले आग/दीपक एवं अन्य अग्नि स्रोतों के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें।

बिजली के तारों को भीड़ एवं पानी के संपर्क से सुरक्षित रखें तथा ओवरलोडिंग से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल फायर स्टेशन को सूचना दें और भीड़ को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। पूजा समिति के सदस्यों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं आपातकालीन बचाव की जानकारी रखने की सलाह दी गई।

अग्निशमन विभाग ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button