CRIME

मामुली कहासुनी में बढ़ा विवाद, बड़े भाई ने छोटे को गोली मार कर दी हत्या 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में आपसी एवं पारवारिक विवाद में सगे भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दिया है। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान मणियां गांव निवासी कन्हैया शर्मा के 33 वर्षीय अमित शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद माता – पिता के साथ गांव वाले भी आवाक रह गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया शर्मा के बड़े पुत्र चंदन शर्मा द्वारा अपने छोटे भाई के साथ सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर चिढ़ाने के बाद आपस में विवाद हो गया। जिससे दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई।उसके बाद बड़े भाई चंदन शर्मा ने अपने छोटे भाई को देसी कट्टा के साथ जबड़े के नीचे गोली मार दी।जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन भी मौके पर पहुंच गए। गोली मारने के बाद बड़ा भाई मौके से कट्टा झोपड़ी के ऊपर फेंक फरार हो गया है। पुलिस ने देसी कट्टा को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी के लिए खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई पुणे में सेंट्रिंग की ठीकेदार है। अमित का व्यवसाय थोड़ा ज्यादा चल रहा था। इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी है। आरोपी भाई के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button