छठ पूजा के बाद वापस लौटने लगे प्रवासी, मंडल सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

बीआर दर्शन | बक्सर
दीपावली और छठ पूजा के समापन के बाद अपने काम के लिए प्रदेश लौटने लगे हैं। प्रवासियों की भीड़ स्टेशन पर दिखने लगी है। त्योहार के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बक्सर स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, भीड़ के प्रभावी प्रबंधन और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय घटना न हो इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।


इसके अलावा, ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों के साथ की जाने वाली परेशानी/उपद्रव के संबंध में भी निर्देश दिए गए और उचित कार्रवाई करने को कहा गया।बार-बार लगने वाले जाम के कारण हो रही यातायात समस्या के संबंध में बक्सर (BXR) लेवल क्रॉसिंग गेट का भी निरीक्षण किया गया और स्थिति के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।





