OTHERS

सहरसा में हुए चिकित्सकों पर कार्रवाई से भड़का संघ, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए चिकित्सक

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सहरसा के सदर अस्पताल में सितंबर माह में एक पत्रकार और चिकित्सकों के बीच हुए विवाद का मामला अब गहरा रहा है। चिकित्सकों पर हुए एकतरफा कार्रवाई के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। भासा बक्सर द्वारा भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर माह में सहरसा के एक स्कूल में खाना खाने के बाद कुछ छात्रों का तबीयत बिगड़ गया था। बच्चों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि एक पत्रकार द्वारा रिपोर्टिंग करने के दौरान सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के साथ विवाद हो गया था। जिसमें जिसमें सदर अस्पताल सहरसा के चिकित्सक डॉ एसके आजाद और डॉ रोशन लाल पर विभाग ने कार्रवाई कर दिया। एकतरफा कार्रवाई के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने विरोध करते हुए चिकित्सकों पर हुए कार्रवाई को रद्द करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर 23 सितंबर तक विभाग और सरकार को अल्टीमेटम दिया था। तय समय गुजरने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर पुरे बिहार के चिकित्सक 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ जिला इकाई बक्सर के सचिव डॉ संजय कुमार ने बताया कि भासा द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button