सड़क पर भटक रही नाबालिग बच्ची काे पुलिस ने दिया सहारा
बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के सदर अस्पताल के तरफ साेमवार की देर शाम सड़क पर अकेली भटक रही नाबालिग बच्ची काे बक्सर महिला थाना की पुलिस ने सहारा दिया। पुलिस ने बच्ची काे अपने सुरक्षा में ले लिया। महिला पुलिस ने बच्ची काे बाल संरक्षण इकाई काे साैंप दिया। पुलिस बच्ची के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है।
महिला थाना प्रभारी थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि साेमवार की शाम काे सूचना मिली की एक बच्ची सदर अस्पताल के तरफ सड़क पर अकेली भटक रही है। तत्काल माैके पर महिला टीम काे भेज बच्ची काे सकुशल अपने कब्जे में कर लिया गया। बच्ची काे सदर अस्पताल में जांच कराया गया। बच्ची के बरामदगी की सूचना वरीय अधिकारियाें और बाल संरक्षण इकाई काे दी गई। बच्ची काे बाल संरक्षण इकाई काे साैंप दिया गया। वहीं बच्ची के पहचान काे लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। बच्ची के पहचान काे लेकर आसपास के थाना में सूचित किया गया है।