CRIME

रेलवे कर्मचारी के घर चोरी, नकदी समेत लाखो के जेवर गायब 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नगर की दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में शनिवार की रात रेलवे कर्मचारी के घर चोरी की वारदात हुई। भीषण चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने रेलवे टेक्नीशियन महेंद्र तिर्की के घर में घुसकर करीब 8.50 लाख रुपये की संपत्ति के साथ मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र तिर्की पिछले नौ वर्षों से बक्सर में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार जमीन खरीदने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए 3.50 लाख रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के गहने एक बैग में रखे गए थे। गहनों पर ऋण लेकर अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करने की भी योजना थी। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर पूरा बैग और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। वारदात रात करीब 2 बजे के आसपास अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बैग और मोबाइल गायब मिले। इसके बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तैयारी कर रही है।

मुफस्सिल आउटपोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button