OTHERS

डीएम और एसपी ने ओपन जेल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने ओपन जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द ही समस्या के निराकरण को लेकर उन्हें आश्वासन दिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा सुरक्षा एवं अनुशासन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन भी मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button