Accident

रामपुर में अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय युवक की मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा – मोहनिया मार्ग पर निकृष गांव के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक निकरिस गांव के रामाशंकर राजभर के विजय राजभर किसी काम से बाहर गए थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने विजय को सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया।

परिजनों ने उन्हें तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने के लगभग 20 मिनट के भीतर ही विजय राजभर की मृत्यु हो गई। समाजसेवी नवीन राय ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मुआवजे की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिसने टक्कर मारी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button