Accident

मकान के उपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

टाउन थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इसी बीच छत के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक समोसे आदि का ठेला लगा कर अपना जीवकोपार्जन करने वाले राजू कुमार आदर्श नगर मोहल्ले में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की दोपहर उनकी पत्नी पिंकी देवी (उम्र तकरीबन 33 वर्ष) छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी। जैसे ही उन्होंने दीवार पर धुली हुई चादर डाली चादर समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में फंस गई। भींगी चादर की वजह से वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।‌ उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पड़ोसियों का कहना है कि पिंकी बहुत ही मृदुल स्वभाव की थी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी देवी दो बच्चों की मां थी, जिनकी उम्र लगभग 11 और 13 वर्ष है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button