Uncategorized

फटकार के बाद फंदे से लटका मिला किशोर का शव, परिजन स्तब्ध 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सोनवर्षा थाना के बाली गांव में शनिवार को एक किशोर ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान छोटू यादव उम्र लगभग 16-17 वर्ष के । घटना शनिवार की सुबह दस बजे के आस-पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को ग्यारह बजे के लगभग जब कोई उस किशोर को ढूढ़ता आया तो परिजन कमरे में उसे आवाज देने गए। लेकिन, कमरा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया नहीं मिली तो घर वालों ने अनहोनी के डर से दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर फंदे से लटका उसका शव देख घर  में चीत्कार मच गई। परिजनों ने सोनवर्षा थाने को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने देखा कि उसने घर में पड़ी चादर से फंदा बनाकर ऐसा किया है। मौत का क्या कारण है। यह पूछने पर किसी परिजन ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया  किसी बात को लेकर वह घर वालों से नाराज था। शायद गुस्से में उसने ऐसा कदम उठा लिया है। सोनवर्षा की प्रभारी थानाध्यक्ष काजल कुमारी ने कहा, परिजनों ने उसे आत्महत्या बताया। कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button