कर्ज़ से परेशान युवक का अर्धनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला शव

बीआर दर्शन | बक्सर
कोरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव स्थित एक अर्द्धनिर्मित घर में गुरुवार की रात कुंडी में लटके हुए युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना का सूचना मिलते ही कोरान सराय पुलिस मौके पर पहुंच कुंडी से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल से कई साक्ष्य इक्कठा किए गए। कोरान सराय पुलिस इस मामले में कई विंदुओं पर बारिकी से जांच पड़ताल कर रही है। मृतक युवक की पहचान उपरोक्त गांव निवासी स्व प्रेम शर्मा के पुत्र अजीत शर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई है।



मिली जानकारी के अनुसार अजीत अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह अपने गांव में ही चिराई मशीन संचालित कर अपना एवं बुढ़ी मां के भरण पोषण कर रहा था। गुरुवार की रात पड़ोसी अजय तांतो के अर्द्ध निर्मित घर के कुंडी में फांसी पर लटकने की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांव के लोगों और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि युवक चिराई मशीन चलाने के लिए कई जगह से कर्ज लिया था। कर्ज के कारण लगातार चिंतित रहता था। पुलिस और गांव के लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कर्ज के चलते डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी बारिकी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस, मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कराई जाएगी। इस घटना को लेकर घर में बुढ़ी मां समेत परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।





