CRIME

चोरी की घटना से नाराज व्यवसायियों ने नावानगर में किया सड़क जाम 

 

बीआर दर्शन | नावानगर से गोलु मिश्रा 

नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक साथ दो – दो किराना दुकानों में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया। चोरों ने दोनो दुकानों से लगभग 30 हजार मूल्य का सामान चोरी किया है। चोरी से नाराज दुकानदारों द्वारा शुक्रवार को दुकान नही खोलने के निर्णय के साथ डुमरांव – बिक्रमगंज पथ पर नावानगर बाजार को जाम कर दिया गया। जाम की जानकारी मिलते ही नावानगर के प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार द्वारा पहुंच कर लोगो को समझा बुझा कर जाम हटवाया गया। व्यवसायियों ने 10 दिन का मोहलत दिया है कि अगर चोरी की घटना का उद्भेदन नही होगा तो फिर से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर शमशेर आलम द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुच कर नमूना एकत्र किया गया ।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि नावानगर गांव स्थित मुख्य बाजार में छट्ठू चौरसिया की किराना की दुकान तथा शमशेर आलम किराना दुकान में छत के सहारे अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है चोरी की घटना में चोर छत के ऊपर लगे पत्थर को हटाकर दोनों दुकान में बारी बारी से घुसे है दोनो दुकानों से लगभग 30 हजार रुपया चोरी हुआ है सड़क जाम लगभग एक घण्टे तक रहा सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना का बहुत जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button