Accident

नवानगर में गश्ती पुलिस गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी जख्मी 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

एनएच-120 पर पांचदेरवा पुल के समीप रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम की खड़ी गाड़ी में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नावानगर थाना के एसआई संजीव कुमार सिंह, वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह और गृह रक्षक बिहारी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम रात्रि गश्त पर निकली थी और पांचदेरवा पुल के समीप पुलिस वाहन खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button