CRIME

जिला परिवहन कार्यालय में खाली और भरी शराब की बोतलें बरामद, मचा हड़कंप 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शराब की सूचना पर गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय परिसर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में वहां से भारी मात्रा में शराब की खाली और भरी हुई बोतलें तथा रैपर बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

सूचना के अनुसार, यह बरामदगी कार्यालय के नीचे बने कमरों और सरकारी अलमारियों के आसपास से की गई है। सैकड़ों की संख्या में शराब की बोतलें और उनसे जुड़े रैपर मिले हैं। जैसे ही यह मामला सामने आया तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। कुछ ही समय बाद उत्पाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। टीम द्वारा बरामद बोतलों की गिनती की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब यहां कैसे और कब से रखी गई थी।

सरकारी कार्यालय में भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिलने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सरकारी कार्यालय में शराब बरामद होने पर लोग शराबबंदी कानून पर भी सवाल खड़े कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button