CRIME

आरपीएफ के हत्थे चढ़ी अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह के तीन सदस्य, गहने बरामद 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही में मंगलवार की रात स्टेशन परिसर से तीन अंतर्राज्यीय महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या दो पर की गई।


गिरफ्तार महिलाओं पर ट्रेन संख्या 22670 एर्नाकुलम जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का सोने का लॉकेट झपटने का आरोप है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो सोने के लॉकेट बरामद किए गए।
पकड़ी गई महिलाएं यूपी के संत कबीर नगर निवासी दुर्गावती देवी तथा मऊ जिले की नंदिता देवी और खुशबू कुमारी है। गिरफ्तार महिलाएं पहले भी कई मामलों में जेल जा चुकी हैं। इनके खिलाफ जहानाबाद और नालंदा के विभिन्न थानों में चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button