CRIME

स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले चार बैग से 22 लीटर शराब बरामद 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर 15 अगस्त को देखते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर से लावारिस हालत में पड़े चार बैग बरामद किए गए। जांच के दौरान बैगों से विभिन्न ब्रांड की कुल 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर तस्करों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन परिसर और अप एवं डाउन दिशा में चलने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी की जा रही थी। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, प्रधान आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव, आरक्षी सोनालाल यादव एवं प्रधान आरक्षी बृजेश राय सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। इसी क्रम में करीब सुबह 9:30 बजे गाड़ी संख्या 22362 के बक्सर स्टेशन से गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर की ओर चार बैग लावारिस अवस्था में पड़े दिखाई दिए। बैगों को संदिग्ध मानते हुए आरपीएफ जवानों ने उनकी जांच की। जांच के दौरान बैगों के अंदर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरपीएफ द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में बरामद कुल 22 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद शराब को जीआरपी को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button