Accident

साधु घाट पर गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे,  एक की मौत  

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाढ़ोपुर नारा के साधु घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। स्थानीय लोगों के मदद से किशोर को गंगा नदी से निकाला गया। किशोर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव के दिनेश राय का पुत्र हिमांशु अपने माता-पिता और भाई के साथ सोमवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गया था। परिजन अभी किनारे पर ही थे कि दोनों भाइयों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों भाई गंगा नदी में डुबने लगे। परिजनों ने देखा तो उसे बचाने दौड़े। छोटे को परिवार वालों ने बचा लिया। लेकिन, बड़ा लड़का हिमांशु अंदर ही रह गया। काफी प्रयास के बाद उसे भी पानी से निकाला गया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल भागे। लेकिन, चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा गांव दुखी है। हम लोगों ने मुफस्सिल थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button