लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला जज ने रवाना किया न्याय रथ

बीआर दर्शन | बक्सर
व्यवहार न्यायालय में सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, काजल झांब सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नेहा दयाल एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे द्वारा न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।l यह न्याय रथ बक्सर जिले के सभी प्रखंडों, शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएंगे।



इन न्याय रथों में नालसा द्वारा निर्देशित ऑडियो सॉन्ग, जिंगल सॉन्ग, बजाए जाएंगेl जिसके माध्यम से आमजन मानस में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति और नालसा द्वारा चलाई जा रही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगीl मौके पर सचिव, नेहा दयाल ने कहा कि जिले में यह न्याय रथ नालसा द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिंगल सॉन्ग के माध्यम से बताएगी l जिसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह अधिनियम, समाधान समारोह कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मानव दुर्व्यवहार एवं व्यापार से संबंधित, तेजाब हमले से संबंधित, मध्यस्थता के क्या लाभ हैं आदि के बारे में आम जनमानस को यह न्याय रथ जागरूक करेगीl इस अवसर पर न्यायाधीश, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, मानस कुमार, अमित कुमार शर्मा कमल कुमार, भोला सिंह महेश्वर पांडे, चीफ़ मैनेजर केनरा बैंक रविश वर्मा का सहयोग रहा अन्य लोग उपस्थित थे।





