Accident

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से दो मासूम की मौत, पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव में रविवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने मामा की शादी में शामिल होने ननिहाल आए थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डुमरांव से चौगाईं की ओर मिट्टी लादकर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बैदा गांव के पास सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को कुचल दिया। दोनों बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के मुसवट गांव निवासी 12 वर्षीय आनंद शर्मा और अरियांव गांव निवासी 6 वर्षीय आरडी शर्मा के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आरडी शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने मामा दुर्गेश शर्मा की शादी में शामिल होने बैदा गांव आए थे। शादी समारोह सम्पन्न हो गया था। की रस्में पूरी हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय दोनों बच्चे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और बच्चों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button