अज्ञात वाहन के चपेट में आने से किसान की मौत, लगा जाम

बीआर दर्शन | बक्सर
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर आरा – मोहनिया मुख्य मार्ग पर कड़सर गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान कड़सर निवासी धीरेंद्र रवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों और परिजनों द्वारा एनएच 319 को जाम कर दिया गया है। जिसके कारण सड़कों पर लंबी कतार लग गई है।



ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान धीरेन्द्र रवानी मिल में गेहूं पिसवाने के लिये मिल लेकर जा रहा था।इस दौरान वह सड़क पार कर रहा था तभी अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। चपेट में आते ही उसका मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना देर शाम छह बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया तथा कागजी कार्रवाई में लग गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से कड़सर निवासी एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस बल को भेज दिया गया है।





