Accident

चार दिन से गायब वृद्ध का गंगा नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

तिलकराय हाता थाना क्षेत्र के हनुमान घाट स्थित गंगा नदी के किनारे सोमवार कि सुबह एक वृद्ध के शव पुलिस ने बरामद किया। बरामद शव कि पहचान भान भरौली गांव निवासी जगनारायण खरवार के रुप में हुई। शव कि पहचान होने के बाद पुलिस ने कानुनी प्रक्रिया को पुरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गंगा नदी से शव बरामद होने कि खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सुचना मिलते ही आस पड़ोस के ग्रामीणों का हुजूम गंगातट पर जमा हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जगनारायण खरवार बीते चार दिन पूर्व घर से गंगा नदी में स्नान करने कि बात कहकर निकले थे। लेकिन वह शाम तक धर नहीं पहुंच पाये। परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब नौ बजे के करीब गांव के लोग जब गंगा स्नान के लिए गंगाघाट पहुंचे तो देखा कि नदी किनारे एक वृद्ध का शव उतराया हुआ है। सुचना मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो जगनारायण के कपड़े से उनका पहचान किए। चार दिनों से जगनारायण का शव पानी में रहने के कारण फूल चुकी थी। जिसके चलते शव कि पहचान में मुश्किल उत्पन्न हो रही थी। वहीं इस घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button