शहर के विभिन्न चाैक-चाैराहाें पर एक साथ चलाया गया जांच अभियान

बीआर दर्शन | बक्सर
मुख्यमंत्रत्री के प्रगति यात्रा काे लेकर पुलिस पुरी तरह से सतर्क पर है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने बुधवार काे शहर के विभिन्न चाैक-चाैराहाें पर एक साथ वाहन जांच अभियान चलाया। अचानक पुलिस के द्वारा कड़ाई से वाहन जांच अभियान से पुरे शहर में हड़कम्प मच गया।
टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियाें के निर्देश पर शहर के ज्याेति चाैक, वीर कुंवर सिंह चाैक, नई बाजार मठिया माेड़, गाेलम्बर के समीप एक साथ वाहन जांच अभियान चलाया गया। बुधवार की शाम टाउन थाना में कार्यरत एसआई संताेष कुमार, कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस बल ने कड़ाई के साथ दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन की जांच की गई। इस दाैरान वाहन सवाराे की भी जांच की गई। अचानक से कई चाैराहाें पर एक साथ वाहन जांच की सूचना मिलते ही शहर में हड़कम्प मच गया। लाेगाें का कहना है कि अगर पुलिस इस तरह लगातार जांच अभियान चलाए ताे काफी स्तर पर अपराधिक वारदात काे राेका जा सकता है। पुलिस जांच अभियान काे देख बाइक सवाराें ने अपना रास्ता बदलने में ही भलाई समझी।