पूर्व के विवाद काे लेकर वीर कुंवर सिंह माेहल्ले में दनादन चली गाेलियां

बीआर दर्शन | बक्सर
पूर्व के विवाद काे लेकर शहर के वीर कुंवर सिंह माेहल्ले में शुक्रवार की देर रात दनादन गाेलियां चली। गाेलीबारी में काेई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस के वाहन काे देखते ही दाेनाें पक्षाें के आराेपित माैके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात पूर्व के विवाद काे लेकर रेडियेन्ट स्कूल के समीप आदित्य उर्फ काैशल, आयुष राज ठाकुर, आशीर्वाद यादव, राजा ठाकुर, साेनु गिरी, राम राय के साथ अन्य अज्ञात युवक जुटे हुए थे। पूर्व के विवाद काे लेकर सभी के बीच बहसा-बहसी हाे रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त विवाद काे लेकर समझाैता का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच माैके पर फायरिंग की घटना हाेने लगी। फायरिंग की अवाज सुन माेहल्ले में दहशत का माहाैल बन गया। फायरिंग की अवाज सुन आसपास के लाेगाें ने टाउन थाना पुलिस काे सूचना दिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन काे देखते ही सभी माैके से फरार हाे गए। पुलिस ने आराेपिताें के घर दबिश भी दिया लेकिन पुलिस के हाथ काेई नहीं लगा। पुलिस ने सभी आराेपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी किया जा रहा है। जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।