CRIME

दस लाख रुपए के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाला

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज में दस लाख रुपए के लिए विवाहिता काे मारपीट कर ससुराल वालाें ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के स्व. नागेन्द्र कुमार की पुत्री संध्या की शादी 19 मई 2021 काे यूपी के बलिया में रामजी तिवारी के पुत्र मनाेज कुमार तिवारी के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता सरकारी नाैकरी से रिटायर हुए थे। रिटायर हाेने के कुछ दिनाें के बाद ही उनकी माैत हाे गई। माैत हाेने के कुछ दिनाें के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपए के लिए विवाहिता काे प्रताड़ित करने लगे। दहेज का पैसा नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने पिछले दिनाें मारपीट कर विवाहिता काे घर से निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह से मायके पहुंची। मामले काे लेकर मायके वालाें के द्वारा कई बार समझाैते का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में पति के साथ सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button