Accident

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी 

बीआर दर्शन। बक्सर

बक्सर – आरा बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर और लेबाड़ गांव के समीप कांव नदी पुल पर एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य की स्थिति बेहद गंभीर बताई जाती है। ज़ख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महरौरा गांव निवासी धनराज कुमार उम्र 19 वर्ष पिता संजय राम, संजय राम उम्र 48 वर्ष पिता स्वर्गीय मुनिराम राम और इटाढी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी जगदानंद राम बाइक पर सवार होकर शाहपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा से डुमरांव के महरौरा आ रहे थे। बाइक संजय राम चला रहा था। काव नदी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जख्मी संजय राम की पुत्री की शादी शाहपुर थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव में हुई थी, जिसके घर कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समझौते को लेकर संजय राम उनका पुत्र धनराज कुमार और धनराज के फूफा जगदानंद राम नौरंगा पहुंचे थे तभी वापसी घर आने के क्रम में नया भोजपुर कांव नदी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी संजय राम को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button