चरित्रवन रेस्टाेरेंट में हंगमा करते हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना का कमान संभालते ही टाउन थानाध्यक्ष ने हथियार के साथ एक युवक काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शहर के चरित्रवन मेगा मार्ट के समीप स्थित एक रेस्टाेरेंट में हंगामा कर रहे युवक काे पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साेमवार की दाेपहर चरित्रवन मेगा मार्ट के समीप स्थित एक रेस्टाेरेंट में हंगामा की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने माैके से एक युवक काे पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन गाेली बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव के अनिल कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार है। पुलिस युवक काे गिरफ्तार कर थाना ले गई। पुलिस का कहना है कि युवक हथियार की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचा था। अन्य युवक पुलिस काे देख भाग निकले। पुलिस गिरफ्तार युवक के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा के साथ युवक काे पकड़ा गया है। पूछताछ के आधार पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर के शराब काराेबारियाें और अपराधियाें की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।