CRIME

दलसागर मैदान के समीप से देसी कट्टा के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

औद्याैगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक काे जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस हथियार तस्करी से जुड़े अपराधियाें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि दलसागर गांव के खेल मैदान के समीप हथियार तस्करी करने वाले जुटे हुए है। सूचना मिलते ही डीआईयू टीम और औद्याैगिक थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी किया। छापेमारी के दाैरान पुलिस ने माैके से दलसागर गांव के धीरेन्द्र प्रसाद के पुत्र चुनमुन प्रसाद काे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस के छापेमारी काे देख कुछ अपराधी भाग निकले। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर फरार अपराधियां के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार युवक पिछले काफी दिनाें से हथियार तस्करी में जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार युवक कई अपराधिक गिराेह के संपर्क में भी था।

*पिता सड़क पर समाेसा-चाट की बिक्री कर चलाता है परिवार*

पुलिस गिरफ्त में आये हथियार तस्कर चुनमुन प्रसाद ,के पिता धीरेंद्र प्रसाद बर्षो से पटना बक्सर फाेर लेन के किनारे दलसागर गांव में ही समोसा-चाट बेचकर परिवार का भरण पोषण करते है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों को जब चुनमुन का अपराधियो के साथ संगत होने की जानकारी मिली तो परिजनों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उलटे वह अपने घर वालो को ही गाली गलौज कर चुप करा देता था। परिवार के लाेग उसके गलत संगत से काफी परेशान थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button